BIHARBreaking NewsDELHISTATE

कल पटना लाया जायेगा रामविलास पासवान का पा’र्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

DELHI : बिहार को बड़ी क्ष’ति हुई है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का नि’धन हो गया है. वे कई दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. 74  साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसे ली. चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निध’न की जानकारी दी है. रामविलास पासवान का पा”र्थिव शरीर कल पटना लाया जायेगा.

आपको पिछले 22 अगस्त को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय से संबंधित प’रेशानी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा था.  इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उनके दिल की स’र्जरी भी की गयी थी. 3 अक्टूबर को डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की थी. डॉक्टरों ने कहा था कि हालत में सुधार होने पर उनकी एक और स’र्जरी की जायेगी. लेकिन तबी’यत लगातार बिगड़ती गयी और आखिरकार आज शाम उन्होंने आखिरी सांसें ली.

इस वक्त जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक कल रामविलास पासवान के पा’र्थिव शरीर को पटना लाया जायेगा. बताया जा रहा है कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके निधन के बाद देश भर में दुः’ख की ल”हर है. बिहार समेत अन्य राज्यों के बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. रामविलास पासवान के निध’न पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुः”ख व्य’क्त किया है. दोनों नेताओं ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘’पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa…’’ रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.