बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें लोगों की नाराजगी भी झेलने को मिल रही है. जेडीयू नेता और जहानाबाद से कैंडिडेट कृष्णनंदन वर्मा जहानाबाद पहुंचे. जहां लोगों ने सीएम नीतीश कुमार और कृष्णनंदन वर्मा के खिलाफ जमककर नारेबाजी की.
दरअसल जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री कृष्णनंदन वर्मा जहानाबाद में एरोड्रम की जनता से मिलने गए थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इस दौरान कृष्णनंदन वर्मा की खूब फजीहत हुई. हालांकि उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलने का मन बनाया. लेकिन अपनी फजीहत को देखते उन्होंने गाड़ी में बैठना ही मुनासिब समझा.

हालांकि जेडीयू के अन्य कार्यकर्तांओं ने उग्र लोगों को समझाने की कोशिश भी की. लेकिन जनता अपनी मांग और रोजगार नहीं होने का हवाला देकर प्रदर्शन करने रहे. जिसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री नारेबाजी झेलते हुए आगे की ओर बढ़ गए. आपको बता दें कि कृष्णनंदन वर्मा इस बार जेडीयू की ओर से जहानाबाद से प्रत्याशी हैं.

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. तीन चरण में चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है. दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को होगी और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी. जिसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. गौरतलब है कि चुनाव नजदीक होने के कारण सभी पार्टी के नेता लगातार प्रचार-प्रसार में लगे हैं.




Leave a Reply