Breaking NewsNational

खेती बचाओ यात्रा में राहुल गांधी बोले- जिस दिन सत्ता में आए, कूड़ेदान में फेंक देंगे तीनों कृषि कानून

नए कृषि बिलों को लेकर देश के कई हिस्सों में किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है. पंजाब में किसान इन बिलों के विरोध में लगातार कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज पंजाब पहुंचे. और किसानों के आंदोलन से जुड़े.

पंजाब के मोगा में खेती बचाओ यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. राहुल ने कहा कि यदि सरकार को इन बिलों को पास ही कराना था, तो पहले संसद के दोनों में चर्चा करानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे इन तीनों बिलों को कचरे के डब्बे में फेंक देंगे.

राहुल ने कहा कि यदि ये बिल इतने ही लाभकारी हैं, तो पूरे देश के किसान क्यों इनका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पंजाब के किसानों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस देश भर के किसानों के साथ खड़ी है और कांग्रेस एक इंच भी अपने वादे से पीछे नहीं हटने वाली है.

राहुल ने कहा कि आपकी जमीन और आपका पैसा हिंदुस्तान के 2-3 सबसे अरबपति चाहते हैं. पुराने जमाने में कठपुतली का खेल होता था. पीछे से कोई उसे चलाता था. राहुल ने मोदी सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार नहीं ये अंबानी और अडाणी की सरकार, अंबानी और अडाणी मोदी जी को चलाते हैं.

बता दें कि इन कानूनों के विरोध में लंबे समय से एनडीए की सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल ने भी बीजेपी से रिश्ता खत्म कर लिया है. अकाली दल भी किसानों के साथ आंदोलन कर रही है. और सरकार से इन बिलों को वापस लेने की मांग की है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.