Breaking News

AIIMS की रिपोर्ट पर कंगना ने जताई नारा’जगी

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित फ्लेट में आत्मह’त्या कर लिया था जिसके बाद से तमाम तरह की अ’टकलें लगाई जा रही है. इसी बीच लगातार परिवार और फैंस की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की अनुमति दी थी. इसी बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की फोरेंसिक टीम ने संकेत दिया है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या की थी.

बता दें कि एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद सुशांत मामले में शुरुआत से आवाज उठा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक युवा और असाधारण व्यक्ति एक दिन उठता है और खुद को मार लेता है. सुशांत ने कहा था कि उसके साथ बदतमीजी की जा रही है और उसकी जान को खतरा है. उसने कहा था कि मूवी माफिया ने उसे बैन कर दिया है और परे’शान किया है. उस पर दु’ष्कर्म का झूठा आ’रोप लगाकर मानसिक रूप से प्रभावित किया गया था. हैशटैग एम्स’.

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘हमें हालिया प्रगति (लेटेस्ट प्रोग्रेस) के साथ कुछ सवालों के जवाब चाहिए. 1. सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े प्रोडक्शन हाउसेज के द्वारा खुद को बैन करने की बात कई बार कही. ये कौन लोग हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ साजिश रची? 2. मीडिया ने उनके दुष्कर्मी (रेपिस्ट) होने की झूठी खबर क्यों फैलाई? 3. महेश भट्ट अपना मनोविश्लेषण क्यों कर रहे थे?’

एम्स की रिपोर्ट के बाद कंगना की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसके साथ ही कंगना ने अन्य ट्वीट भी किया और ट्वीट करते हुए यह भी आरोप लगाए कि सुशांत को फिल्म उद्योग से बाहर किया जा रहा था. इस दौरान उन्होंने सुशांत को फिल्मों में न लेने को लेकर बॉलीवुड के बड़े बैनर यशराज फिल्म्स पर भी जमकर निशाना साधा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.