BIHARBreaking NewsSTATE

मुकेश सहनी के महागठबंधन से अलग होने पर कुशवाहा का तेजस्वी पर हमला, कहा- आरजेडी का असली चेहरा उजागर

महागठबंधन में सीटों के एलान के साथ ही बवाल हो गया. मुकेश सहनी ने बीच प्रेस कांफ्रेंस में उनकी पार्टी को सीट नहीं मिलने से नाराज होकर महागठबंधन छोड़ने का एलान कर दिया. इसके बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. मुकेश सहनी के महागठबंधन से अलग होने के बाद रालोसपा चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुकेश सहनी के साथ तेजस्वी यादव ने जिस तरह से बर्ताव किया उसे देखकर आज पूरा बिहार स्तब्ध है. एक अतिपिछड़ा समाज का व्यक्ति नेतृत्व करने की कोशिश कर रहा है तो उसे दबाया जा रहा है. क्या यही हमारा समाज है, क्या अतिपिछड़ा समाज के लोगों को बढ़ने का हक नहीं है.

रालोसपा प्रमुख ने कहा कि आरजेडी के लोग शुरू से ही पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलितों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. आज मुकेश सहनी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. अतिपिछड़ा समाज के लोग चुनाव में बताएंगे मुकेश सहनी के साथ इस तरह व्यवहार करने का परिणाम क्या होता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल करते हुए कहा कि आरजेडी को ये बात बताना चाहिए कि जब महागठबंधन में सब दल की सीटों की घोषणा हुई तो वीआईपी पार्टी की घोषणा क्यों नहीं की गई. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुकेश सहनी के साथ नाइंसाफी हुई है. मुकेश सहनी पहले भी हमारे साथ रहे हैं. आगे साथ रहेंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.