Breaking NewsNational

बिहार और कर्नाटक में MLC का चुनाव, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी  (बीजेपी) ने बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी के राष्‍ट्रीय कार्यालय के मुख्‍य प्रभारी और राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई है. बिहार की बात करें तो यहां कोसी स्नातक विधानपरिषद से एनके यादव, पटना शिक्षक विधान परिषद से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक विधान परिषद से सुरेश राय, तिरहुत शिक्षक विधान परिषद से नरेंद्र सिंह, सारन शिक्षक विधान परिषद से चंद्रमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, कर्नाटक में वेस्ट स्नातक से चिदानंद एम गौड़ा, वेस्ट स्नातक से एसवी संकानुरु, नॉर्थ ईस्ट शिक्षक से शशील जी नमोशी, बैंगलोर शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र से पुट्टण्णा को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर 22 अक्टूबर को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राज्य के चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों एवं चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सीटों के चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की.

28 सितंबर को जारी हुई थी अधिसूचना

इन सीटों के चुनाव को लेकर 28 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई थी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है. नामांकन पत्रों की जांच 6 अक्टूबर और नामांकन की वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है.  चुनाव आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 12 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.