BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में चार केंद्रों पर होगी चार वर्षीय बीएड कोर्स की प्रवेश परीक्षा, 2000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

चार वर्षीय बीए बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए चार अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिले में एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज व नीतीश्वर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा 11 से 1 बजे तक संचालित की जाएगी।

 चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के नोडल पदाधिकारी प्रो.अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में अंग्रेजी, हिन्दी, रिजनिंग, शिक्षण व वातावरण से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले से ही केंद्रों पर प्रवेश करने दिया जाएगा। स्क्रीनिंग करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया जाएगा। इसका परिणाम 12 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद अक्टूबर के अंत में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.