BIHARBreaking NewsSTATE

RJD में शामिल नहीं होंगी पुतुल सिंह, चुनावी दंगल में हाथ आजमा सकती हैं बेटी श्रेयसी

Vidhansabha election) से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी था. इस बीच बांका के दिवंगत दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी के आरजेडी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में आ रही थी. हालांकि, चुनाव से ठीक पहले पुतुल कुमारी (Putul Kumari) ने यह साफ कर दिया है कि वह आरजेडी में शामिल नहीं होने वालीं. इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है.

दरअसल, एनडीए (NDA) ने पूर्व सांसद पुतुल सिंह को यह आश्वासन दिया है कि उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा. उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं है. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से टिकट नहीं मिला था. इसके बाद पुतुल सिंह निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरी थीं. 

हालांकि, लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बांका से जेडीयू के गिरिधारी यादव जो कभी दिवंगत दिग्विजय सिंह के धुर-विरोधी माने जाते थे, उन्होंने एनडीए के बैनर तले जीत दर्ज की थी.

मिली जानकारी के मुताबिक पुतुल सिंह की बेटी और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. सूत्रों की मानें तो वह चुनाव लड़ना चाहती हैं. संभव है वह एनडीए की ओर से प्रत्याशी बन सकती हैं. इसका फैसला जल्द ही लिया जाएगा.

इससे पहले कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि श्रेयसी सिंह जेडीयू में शामिल हो सकती हैं. वही जेडीयू जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह ने बनाया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.