BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश पर फिर ह’मलावर हुए तेजस्वी, कहा- एनडीए की सरकार में नौकरी मांगना गुनाह बन चुका है

बिहार में बेरोजगारों को 10 लाख युवाओं को नौकरी देने वाली बात इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, दो दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ही यह बयान दिया था कि वह अगर उनकी सरकार बनी तो वह 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। अब तेजस्वी ने इसे मुद्दा बनाकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. उन्होंने सुबह सवेरे नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी है.

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में 15 सालों से एनडीए की सरकार है, लेकिन यहां नौकरी मांगना गुनाह बन चुका है.

ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि’ 15 वर्षों की एनडीए सरकार से बिहार में नौकरी मांगना गुनाह है. नीतीश कुमार और बीजेपी ने मिलकर विश्व में बिहार को बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है. युवा विरोधी सरकार से हक मांगो तो लाठी मिलती है.

आपको बता दें कि तेजस्वी ने दो दिन पहले ही बिहार में बेरोजगारी पोर्टल लांच किया था. वहीं रविवार को उन्होंने इस बात को लेकर एलान भी कर दिया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक मैं बिहार के अंदर 10 लाख नौकरियों पर मुहर लगाएंगे. तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों से अपील की है कि वह मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंके ताकि बिहार में युवाओं को काम धंधा मिल सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.