BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बड़ी खबर : पटना में पंडाल के बगैर होगी दुर्गा पूजा, नहीं लगेगा मेला..

कोरोना वायरस (CoronVirus)  का ग्रहण हमारी सांस्कृतिक उत्सवधर्मिता पर लग गया है। एक के बाद एक कई पर्व-त्योहार कोरोना के कारण फीके रहे। अब दुर्गापूजा का मेला भी कोरोना संक्र’मण के खौफ का शिकार होने जा रहा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए पटना जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा में पंडाल बनाने, प्रतिमा स्थापित करने और मेला लगाने से मना कर दिया है।

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक किसी आयोजन में 100 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। मेला लगा और पंडाल बनाए गए तो इसका पालन कराना मुश्किल हो जाएगा। इसे देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने मेला और पंडाल बनाने के लिए इजाजत नहीं दी है।

चुनाव कराने में होगी सुविधा

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के आसपास ही जिले में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया होनी है। प्रथम चरण के मतदान की तिथि विजयादशमी के बाद है, लेकिन इससे पहले प्रशासन के पास तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। दशहरा मेला में विधि-व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इस बार मेला नहीं लगने से प्रशासन अपना पूरा ध्यान चुनाव पर लगा सकेगा। पटना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम में पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान होगा। पटना शहरी क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण यानी 3 नवंबर को मतदान होना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.