BIHARBreaking NewsSTATE

जाप कार्यकर्ताओं को पी’टे जाने पर बोले पप्पू- ये भगवा गुं’डागर्दी, BJP दफ्तर में बैठे हैं महागुं’डे

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha election) से पहले जाप अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव आयोग बिहार के हकीकत से रूबरू नहीं है. बिहार का तीन हिस्सा डूबा हुआ है. सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. कोरोना संक्रमण चरम पर है. NDA का एक घटक कह रहा है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगे.

उन्होंने कहा कि बिहार में वर्चुअल रैली की बात कही गई. डिजिटल और वर्चुअल रैली कर लिए गांव में हर हाथ में स्मार्टफोन नहीं है. टेलीविजन नहीं है. बिहार के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव हो रहा है. एनडीए 15 साल के पापों को छुपाने की कोशिश हो रही है. जनता चुनाव के लिए तैयार है. जन अधिकार पार्टी चुनाव के लिए तैयार है, पर सिस्टम खराब है.

पप्पू यादव ने कहा कि मैं कोर्ट में पीआईएल डालूंगा. बाढ़ की बजह से बिजली नहीं रहती. ऐसे में वर्चुअल और डिजिटल से चुनाव प्रचार सहीं नहीं है. हेलीकॉप्टर, और अन्य गाड़ियों से जाने दिया जाए. दस गाड़ियों से घुमने दीजिए.

बीजेपी और जाप नेताओं के बीच मारपीट पर पप्पू यादव ने कहा कि भगवा गुंडागर्दी कर रहे हैं. पूर्व विधायक को पीटा गया. जान मारने की कोशिश की गई. महागुंडे लोग सदन में बैठे हैं. बीजेपी दफ्तर में बड़े-बड़े गुंडे बैठे हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जागदेव बाबू की हत्या की गई. बीजेपी को आगाह करते हुए कहा कि यह गुजरात नहीं है. बिहारी जनता इसका जवाब दे. CM नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि FIR दर्ज किया जाए. बीजेपी दफ्तर में यदि मेरे कार्यकर्ता गए तो पुलिस गिरफ्तार करती.

बीजेपी के गुंडों की ओर से हमारे विधायक को मारने की कोशिश की गई. एक व्यक्ति ताले लगे गेट में जाकर कुछ कहेगा तो क्या सड़क पर वे गुंडई करेंगे. किसी पार्टी दफ्तर के आगे जनता के द्वारा चुनी सरकार का विरोध होता है. भगवाधारी गुंडा गोली चलाएंगे. क्या बिहार में गुंडे की सरकार है?

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.