BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी, तेजप्रताप और पप्पू यादव समेत 7 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

कृषि बिल के खिलाफ राजधानी में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी, पूर्व मंत्री तेजप्रताप और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव समेत सात नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया।

इन पर आरोप है कि बगैर अनुमति इन तीनों नेताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क पर उतर गए। इस दौरान भीड़ भी जमा हुई। बेली रोड जैसे प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन किया गया। सभी के ऊपर अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है।

दर्ज एफआईआर में बगैर अनुमति के जुलूस निकालने, कोविड 19, प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने सहित अन्य धाराएं लगायी गयी हैं। वहीं, इस मामले में किसी भी पार्टी के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की बात से पुलिस ने इनकार किया है।

भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे जाप नेताओं की पिटाई, बवाल
कृषि बिल का विरोध करते हुये भाजपा दफ्तर पहुंचे जाप कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों के बीच वीरचंद पटेल पथ पर शुक्रवार को जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस दौरान गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाप के प्रदर्शनकारियों को खदेड़-खदेड़कर पीटा। भाजपाइयों को देखकर जाप के कई कार्यकर्ता भाग खड़े हुये।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैरकरानूनी तरीके से जाप के प्रदर्शनकारी उनकी पार्टी ऑफिस के गेट पर चढ़ गये और अपशब्द बोलने लगे। अमर्यादित भाषा को सुन भाजपा कार्यकर्ता आपा खो बैठे। काफी देर तक यह सब सुनने के बाद पहले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाप के प्रदर्शनकारियों की वीडियो बनायी और बाद में गेट खोलकर उनसे भिड़ने निकल गये। कुछ समय के लिये भाजपा के वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी ऑफिस के सामने अफरातफरी मच गयी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.