BIHARBreaking NewsSTATE

22 अक्टूबर को एमएलसी के 8 सीटों के लिए वोटिंग, चुनाव आयोग ने कर दिया ऐलान

बिहार विधानपरिषद के 8 सीटों के लिए भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया. 22 अक्टूबर को 8 एमएलसी सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी.

शिक्षक और स्नातक स्तरीय 4-4 सीटों पर चुनाव होगा. 22 अक्टूबर को इन 8 सीटों के लिए वोटिंग होगी. 12 नवंबर को काउंटिंग यानी वोटों की गिनती होगी. उसी दिन रिजल्ट भी प्रकाशित होगा.

विधानपरिषद के 8 सीटों के लिए 28 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. 5 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने का अंतिम तारीख निर्धारित की गयी है. 6 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. 22 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित किया गया. 12 नवंबर को वोटों की गिनती करायी जाएगी. 14 नवंबर तक चुनाव को संपन्न करा लिया जाएगा. 

बता दें कि नीरज कुमार, दिलीप चौधरी, देवेशचंद्र ठाकुर, एनके यादव, नवल किशोर यादव, मदन मोहन झा, संजय कुमार सिंह और केदारनाथ पांडेय के सीटों पर चुनाव होगा. जिसको लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.