BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने सरकारी गाड़ी किया वापस, चलेंगे अब निजी वाहन से

PATNA:विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बिहार में चुनाव आचार संहिता लग गया है. जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपना सरकारी गाड़ी वापस कर दिया है.


अब चलेंगे निजी वाहन से

नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी अपने निजी वाहन से ही चलेंगे. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. अपना सरकारी गाड़ी को वह जमा कर दिए है. चुनाव की घोषणा पर सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा और NDA पूरी तरह से तैयार है. जो चुनाव टालना चाहते थे उनको मजबूरी में स्वागत करना पड़ रहा है. पीएम और सीएम के चेहरे और केंद्र और राज्य के काम के आधार पर वोट देने की अपील करेंगे.

बिहार में चुनाव की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार चुनाव की घोषणा कर दी है. अरोड़ा ने कहा कि बिहार में तीन चरण में चुनाव होगा. 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण का चुनाव होगा. इसको लेकर एक अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा. पहले चरण में  71, दूसरे चरण में 94, तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा.  10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.


पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव होगा. अधिसूचना 1 अक्टूबर होगा, नामांकन 8 अक्टूबर को होगा. 9 अक्टूबर को स्कूटनी, 12 अक्टूबर को नाम वापसी, 28 अक्टूबर को मतदान होगी. दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होगा. अधिसूचना 9 अक्टूबर होगा, नामांकन 16 अक्टूबर को होगा. 17 अक्टूबर को स्कूटनी, 19 अक्टूबर को नाम वापसी, 3 नवंबर को मतदान होगी. तीसरे चरण में चुनाव 78 सीटों पर होगा. अधिसूचना 13 अक्टूबर होगा, नामांकन 20 अक्टूबर को होगा. 21 अक्टूबर को स्कूटनी, 23 अक्टूबर को नाम वापसी, 7 नवंबर को मतदान होगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.