BIHARBreaking NewsSTATE

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही NDA में नया वि’वाद, अब चिराग को CM Face बनाने की मांग

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्‍यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) की तल्‍खी जग-जा‍हिर है। इस बीच एलजेपी की तरफ से नीतीश कुमार के मुख्‍यमंत्री चेहरा (CM Face) पर सवाल उठा दिया गया है। एलजेपी से चिराग पासवान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग उठी है। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने कहा है कि चिराग पासवान मुख्‍यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतर विकल्‍प हैं। जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव (Pappu Yadav) ने भी चिराग को योग्‍य मुख्‍यमंत्री चेहरा बताया है। इसके पहले एलजेपी से संस्‍थापक रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) कह चुके हैं कि चिराग में मुख्‍यमंत्री बनने की योग्‍यता है। हालांकि, इसमें अभी कोई जल्‍दी नहीं है।

एलजेपी नेता ने की चिराग को सीएम फेस बनाने कर मांग

एलजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने कहा है कि बिहार की जनता बेहतर विकल्प ढूंढ़ रही है। वह ऐसे व्‍यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, जो एक पुत्र और सेवक की तरह काम करे तथा दिन-रात उनकी भलाई के प्रति समर्पित हो। उन्‍होंने कहा कि चिराग पासवान इस फ्रेम में फिट बैठते हैं। उनके पास बिहार के विकास का रोडमैप भी है।

कहा: बिहार में 143 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी

शाहनवाज अहमद कैफी ने कहा कि एलजपी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि चिराग पासवान राष्ट्रीय राजनीति से बिहार की राजनीति में शिफ्ट करें, ताकि राज्‍य को एक सच्चा जनसेवक मिल सके।

पप्पू यादव ने भी कहा- चिराग होंगे सबसे बेहतर सीएम

चिराग के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव का भी बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि वे पहले से कह रहे हैं कि चिराग पासवान सबसे बेहतर मुख्‍यमंत्री होंगे। नए लोगों के हाथ में कमान आने से राज्य का भला होगा।

रामविलास को लगता है चिराग में सीएम बनने के गुण

विदित हो कि चिराग पासवान में पिता व राम विलास पासवान भी भविष्‍य का मुख्‍यमंत्री देखते हैं। कुछ दिनों पहले ही एक कार्यक्रम के दौरान रामविलास पासवान ने कहा था कि नीतीश हों या वे खुद, अब अतीत हो रहे हैं, भविष्‍य तो चिराग जैसे युवाओं के हाथों में है। उन्‍होने यह भी कहा था कि चिराग में मुख्‍यमंत्री बनने की योग्‍यता है, लेकिन अभी इसकी जल्‍दी नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.