BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

#BIHAR_BOARD: 3 फरवरी से इंटर और 17 फ़रवरी से मैट्रिक परीक्षा होगी, देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम..

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा-2020 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट के तीनों संकाय और मैट्रिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है।इंटर परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2020 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी।बिहार बोर्ड केअध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय़ दिया जाएगा।इसी प्रकार से मैट्रिक परीक्षा-2020 का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2020 तक ली जाएगी।इसके लिए भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।बिहार बोर्ड इंटर का प्रक्टिकल का 10 से 21 जनवरी 2020 तक होगा.

इंटर और मैट्रिक का पूरा परीक्षा कार्यक्रम-

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.