Breaking NewsCRIMEENTERTAINMENT/FILM

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हि’रासत 6 अक्टूबर तक कोर्ट ने बढ़ाई, जमानत याचिका पर कल HC में होगी सुनवाई

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौ’त मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को छह अक्टूबर तक NDPS कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. इस बीच रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बंबई हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी. रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने यह जानकारी दी है.

रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. ड्रग्स मामले में करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसी केस की जांच के दौरान दीपिका पादुकोण और सारा अली खान समेत कई मशहूर अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है. आने वाले दिनों में एनसीबी इन सभी को पूछताछ के लिए बुला सकती है.

बता दें कि 9 सितंबर को गि’रफ्तारी के बाद एनसीबी ने NDPS कोर्ट में रिया चक्रवर्ती को पेश किया था. जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हि’रासत में भेज दिया गया था. ये अवधि आज खत्म हो रही थी. इस बीच कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हि’रासत बढ़ा दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.