Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

ड्रग एंगल में नाम आने पर ट्रोल हुईं दीपिका, लोग बोले- एक चुटकी ड्रग्स की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के दौरान कई एक्टर्स का नाम ड्रग से जुड़ा। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण का नाम ड्रग्स एंगल में आने के बाद बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। इसके बाद से लोग दीपिका को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं। लोग ट्विटर पर दीपिका के मीम्स शेयर करने लगे हैं और उनसे पूछ रहे हैं- ‘माल है क्या”।

दरअसल जांच में सामने आया था कि जया साहा के साथ चैट में दीप‍िका पादुकोण ने उनसे पूछा है- ‘माल है क्या’ उनके इस सवाल को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।

जया की वॉट्सऐप चैट में इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था और वह सीबीडी ऑयल मांगती हुई दिखी थीं। एनसीबी की जांच में जया के मोबाइल डाटा को रिट्रीव किया गया है। ‘आज तक’ चैनल के मुताबिक श्रद्धा से चैट में जया कहती हैं- जब तुम नीचे आ जाओ तो कॉल करो, मैं नीचे आऊंगी और तुम्हे दे दूंगीं। इसके बाद जया कहती है- हेलो, मैं आज सीबीडी ऑयल भेज रही हूं। इस पर श्रद्धा कपूर कहती हैं- हाय थैंक यू। जया स्माइल में जवाब देती हैं। इसके बाद श्रद्धा कहती हैं सुनो,  मैं फिर भी SLB से मिलना चाहती हूं।

जया साहा से सोमवार को एनसीबी की टीम ने दोपहर दो बजे से शाम सवा छह बजे तक पूछताछ की। NCB के डिप्टी डायरेक्टर के पी एस मल्होत्रा ने कहा कि जया से मंगलवार को भी पूछताछ की जाएगी। एनसीबी ने जया और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को 16 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन एसआईटी के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से दोनों से पूछताछ टाल दी गई थी। श्रुति को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.