BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : शर्मा बोले- जवाहरलाल रोड और लेप्रोसी मिशन रोड समेत कई योजनाओं का सीएम कल करेंगे शिलान्यास

विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले शहर को कई सौगात मिलने वाली है। नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाहरलाल रोड, लेप्रोसी मिशन रोड समेत कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रविवार को रेडक्रॉस सभागार में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी l

कहा कि कैंसर हॉस्पिटल बड़ी उपलब्धि है। इससे शहर समेत पूरे उत्तर बिहार के गरीबों को इलाज के लिए दूसरे राज्य में नहीं भटकना होगा। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहे मंडल एवं जिला के कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बूथों पर वर्चुअल संवाद करने को कहा। कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अमित रंजन ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता और बड़े बहुमत से अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएंगे।

बैठक को मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार, मनोरंजन शाही, धर्मेंद्र साहू, भगवान लाल महतो, सुरेश कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद हरिओम कुमार, अर्चना सिंह, केदार साहनी, सिद्धार्थ गुप्ता, प्रद्युम्न राजीव राणा, शीतल गुप्ता, मोहन पाल, मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार झा, मनोहर कुमार, पूनम सिंह, मिथिलेश राम, संजीत पासवान, विजय महतो, मोहन साहनी, किशोर सिंह आदि ने विचार रखे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.