BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

जिले के 27 थानों में होगी श’स्त्र सत्यापन, निर्धारित समय पर करवाएं जांच, नहीं तो होगी का’र्रवाई

मुजफ्फरपुर : जिले के सभी शस्त्रधारियों को निदेशित किया जाता है कि संबंधित थाने में निर्धारित समय सीमा में शस्त्र सत्यापन कराएं सभी लाइसेंसी शस्त्रधारकों को भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपने शस्त्र का सत्यापन करवाना होगा।इसके लिए जिले के सभी 27 थानों में कैंप का आयोजन होगा, जहां दंडाधिकारी की मौजूदगी में शस्त्रों का सत्यापन किया जाएगा। भिन्न – भिन्न क्षेत्रों में दण्’डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हुई है, जहां शस्त्रधारी दिनांक 22 से 26 सितम्बर तथा 28 और 29 सितंबर को अपने शस्त्र का सत्यापन करवा सकते हैं। जिलाधिकारी डाॅ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि उक्त अवधि में शस्त्र सत्यापन नहीं कराने पर शस्त्रधारको पर कड़ी कारवाई की जाएगी।

सभी दण्डाधिकारियों को नियत तिथि पर सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक निर्देशित थाना पर उपस्थित होकर यह जांच करनी है, तथा शस्त्र का सत्यापन कर अनुज्ञप्ति पर inspected for year 2020 लिख देना है। शस्त्रधारियों से मिली जानकारी को दण्डाधिकारीयों को जिला शस्त्र प्रशाखा, मुजफ्फरपुर को उसी दिन रिपोर्ट कर देना होगा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.