BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

Bihar Assembly Election 2020: मुजफ्फरपुर के SSP ने दिया निर्देश, पूर्ण श’राबबंदी को हर हाल में लागू करें थानाध्यक्ष

एसएसपी जयंत कांत ने सभी निर्वाची व पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील तथा वरनेबल मतदान केंद्रों की सूची का सत्यापन कर अपडेट करने का निर्देश दिया। मतदाताओं को प्रभावित करने वाले स्थानीय गुंडा प्रवृत्ति, दबंग छवि वाले व्यक्तियों को सूचीबद्ध करते हुए कड़ी का’र्रवाई करने को कहा है। पूर्ण शराबबंदी को हर हाल में लागू करने के लिए सभी डीएसपी व थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया। कहा कि मतदान को प्रभावित करने या मतदाताओं को किसी भी प्रकार प्रभावित न किया जा सके। इसके लिए श’राबबंदी पर सख्ती जरूरी है।

 एसएसपी ने डीएसपी, सभी थानाध्यक्षों, सभी आरओ सभी एआरओ तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि बीएलओ, चौकीदार तथा अन्य गुप्त सूचनाओं के आधार पर प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक सतर्कता के लिए धारा 107 व अन्य सुसंगत धाराओं का प्रयोग करें। अद्र्धसैनिक बलों व पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति करने हेतु सभी बूथों का माइक्रो प्लान तैयार करने तथा पुलिस फोर्स को ठहराने के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया गया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिले के सभी रेड वारंटी, बेतामिला वारंटी व परमानेंट वारंटी आदि की सूची बनाने हेतु सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। 

ग’ड़बड़ी फैलाने की आशंका पर चार हजार लोगों पर 107 की का’र्रवाई

विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के मद्देनजर अब तक चार हजार लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। इसमें पूर्वी अनुमंडल के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र से 912, औराई विधानसभा क्षेत्र से 453, मीनापुर से 781, बोचहां से 602, सकरा से 150 व मुजफ्फरपुर नगर क्षेत्र से 611 लोग शामिल हैं। सरैया पुलिस अनुमंडल इलाके से पांच सौ से अधिक लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई हुई है।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.