BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार पहुंचते ही आरजेडी पर बरसे संबित पात्रा, कहा – लालटेन में न तेज है और न प्रताप

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के सभी बड़े नेताओं का बिहार दौरा शुरु हो चुका है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी सह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बिहार में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आए हुए हैं.

शुक्रवार को बिहार पहुंचे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. राजधानी पटना में संबित पात्रा ने तेजस्वी और तेजप्रताप पर तंज कसते हुए कहा कि लालटेन में न तेज है और न प्रताप, सिर्फ नाम है. यही नहीं संबित पात्रा ने तो पूर्व केंन्द्रिय मंत्री रघुवंश प्रसाद के मौत का जिम्मेदार भी राजद को बताया है. उन्होंने कहा कि एक लोटा पानी से आरजेडी का तर्पण होगा.

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा था कि आरजेडी समंदर है और एक लोटा पानी कम भी हो जाएगा तो फर्क नहीं पड़ेगा. वहीं, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि विपक्ष के युवराजों को मैन ऑफ निगेटिविटी की उपाधि मिलनी चाहिए. क्योंकि, विपक्षी नेताओं की सकारात्मक सोच पूरी तरह खत्म हो गयी है.

मंत्री ने विपक्षी दलों की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेता नकारात्मक ऊर्जा से ग्रसित हैं. यह उनके उल-जुलूल बयानों से साबित हो चुका है. उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के युवराजों को ‘ मैन ऑफ निगेटिविटी’ की उपाधि मिलनी ही चाहिए. इन लोगों ने आज तक कोई सकारात्मक बात नहीं की. चाहे देश की सुरक्षा की बात हो, या फिर कोरोना संकट से लड़ने की. इनकी निगेटिविटी से तो देश का कुछ नहीं बिगड़ेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.