Breaking NewsMADHYA PRADESH

राज्‍यपाल से कंगना की 45 मिनट चली बातचीत, कहा- मुझे बेटी की तरह सुना

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना (Shiv Sena) से चल रही तनातनी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) से रविवार को मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. इस दौरान एक्ट्रेस ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखीं.

मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने कहा, ”मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल जी से मुलाकात की. मेरा साथ जो अन्याय हुआ है, मैंने उसके बारे में बात की. मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा ताकी हमारे देश के लोगों का सिस्टम में भरोसा कायम हो. मेरा सौभाग्य है कि राज्यपाल जी ने मुझे एक बेटी की तरह सुना और सहानुभूति दी.”

14 सितंबर को मुंबई से चली जाएंगी कंगना
उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत 9 सितंबर को अपने मुंबई वाले घर आई थीं. अब वे 14 सितंबर को मुंबई से जाने वाली हैं. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है. शिवसेना नीत बीएमसी ने बुधवार को रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में किए गए कुछ अवैध निर्माण को तोड़ दिया था. हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाद में बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

कैसे शुरू हुआ विवाद
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं. इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था. राउत के इस बयान के बाद एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.