Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स से खोला राज, बोले- हर रोज गोमूत्र का सेवन करता हूं

नई दिल्ली: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों ‘इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ (Into The Wild With Bear Grylls) शो को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों इस शो के कई प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अब हाल ही में ‘इन टू द वाइल्ड’ के अपने विशेष एपिसोड को लेकर एडवेंचरर और टीवी होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में भाग लिया. इस सेशन में उन्होंने खुलासा किया कि वह हर रोज गोमूत्र (Cow urine) का सेवन करते हैं और ऐसा वह आयुर्वेदिक कारणों से करते हैं.
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर ‘केदारनाथ’ डायरेक्टर ने शेयर किया Video, बोले- काश आप देख सकते कि…

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से इस दौरान हुमा कुरैशी ने पूछा कि बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) ने उन्हें हाथी के गोबर से बनी चाय को पीने के लिए तरह से मनाया. इस पर अक्षय कुमार ने कहा: “मैं चिंतित नहीं था. मैं काफी ज्यादा रोमांचित था. मैं आयुर्वेदिक कारणों के चलते हर रोज गोमूत्र का सेवन करता हूं, तो मेरे लिए ऐसा करना मुश्किल नहीं था.” अक्षय की इस बात को लेकर बेयर ग्रिल्स ने कहा कि आप ही हैं जो गाय के मूत्र पीने को आसान चीज कह रहे हैं. बेयर ने यह भी कहा: “जब लोग फेमस हो जाते हैं, तो वे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर काम करना बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें कमजोर दिखने का डर होता हैं लेकिन अक्षय कुमार किसी भी चीज के लिए तैयार थे.”

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.