Breaking NewsEDUCATIONENTERTAINMENT/FILM

अब सोनू सूद ने बच्चों के लिए शुरू की स्कॉलरशिप, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा सोशल हेल्प की वजह से लोकप्रिय हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर एक्टर ने उन्हें अपने घर पहुंचाया और उसके बाद कई मजदूरों के रोजगार की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं, हाल ही में एक्टर ने कुछ मजदूरों को रोजगार प्रदान करने के बाद उनके रहने की व्यवस्था की है। इसके अलावा एक्टर गरीब लोगों के रोजगार में मदद कर रहे हैं और बच्चों को एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं। अब अपनी मदद में एक और बढ़ाते हुए एक्टर ने बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप शुरू करने का फैसला किया है।

सोनू सूद अब बच्चों को स्कॉलरशिप देने वाले हैं, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की कमी ना हो। बताया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी मां के नाम पर यह स्कॉलरशिप शुरू की है। एक्टर ने एक ट्वीट कर बताया है, ‘हमारा भविष्य हमारी काबिलियत और मेहनत तय करेगी! हम कहां से हैं, हमारी आर्थिक स्थिति का इस से कोई सम्बन्ध नहीं। मेरी एक कोशिश इस तरफ-स्कूल के बाद की पढ़ाई के लिए फुल स्कॉलरशिप…ताकि आप आगे बढ़ें और देश की तरक्की में योगदान दें। Email करें scholarships@sonusood.me।

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट पर स्कॉलरशिप का ऐलान करते हुए एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्कॉलरशिप की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हिंदुस्तान बढ़ेगा तभी, जब पढ़ेंगे सही! उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप को लॉन्च कर रहे हैं। मुझे विश्वास है, वित्तीय चुनौतियां किसी को लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। आपकी एंट्री scholarships@sonusood.me पर भेजें और मैं आप तक पहुंच जाउंगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कॉलरशिप मेडिसिन, इंजिनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक एंड ऑटोमेशन, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइन्स, फैशन, जर्नलिज्म और बिजनेस स्टडीज जैसे कई कोर्स के लिए होगी। वहीं, स्कॉलरशिप के लिए कुछ शर्ते भी हैं और इसके आधार पर बच्चों की सोनू सूद की ओर से मदद की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.