Breaking NewsMAHARASHTRA

SSR Case: NCB की बड़ी का’र्रवाई, शोविक और मिरांडा को ड्रग देने वाला पेडलर गि’रफ्तार

मंंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार सुबह से ही बड़ी का’र्रवाई करते हुए इस पूरे मामले में ड्रग नेटवर्क के आंका को गिर’फ्तार किया है. खबर है कि करमजीत नाम का शख्स ही सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती को ड्रग सप्लाई किया करता था जो बाद में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के पास पहुंचा करती थी. बता दें कि करमजीत कैपरी और लिटिल हाइट्स में ड्रग्स सप्लाई करता था.

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज सुबह से ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में लगी हुई है. एनसीबी की टीम सुबह से ही मुंबई और गोवा में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है जो अभी तक जारी है. एनसीबी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन को लेकर ये छापेमारी जारी है.

जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग मामले में अभी तक जिन-जिन लोगों से पूछताछ की है, उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की जानकारी एनसीबी के अधिकारियों को दी थी.जिसके बाद एनीसीबी की टीम ने गोवा से कई लोगों को हिरा’सत में ले लिया है. खबर है कि अभी कुछ और ड्रग पेडलर की गि’रफ्तारी हो सकती है. इन सभी ड्रग पेडलर के पास से भारी मात्रा में ड्रग बराम’द की गई है.

शोविक और रिमांडा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है NCB

बता दें कि 23 साल के अब्देल बासित परिहार और 21 साल के आरोपी जैद विलात्रा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शोविक चक्रवर्ती और सैम्युल मिरांडा को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इन सभी लोगों पर डग्स की खरीद फरोख्त का आरोप है और एनसीबी की टीम ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.