BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

बीजेपी विधायक की गाड़ी में ट्रक ने मा’री जो’रदार ट’क्कर, बाल-बाल बचे विधायक

NAWADA : हिसुआ विधायक अनिल सिंह की गाड़ी में झारखंड की ओर जा रही एक ट्रक ने सामने से ‘ट’क्कर मा’र दी है. इस घ’टना में विधायक अनिल सिंह को हल्की चो’टें आई है. हालांकि विधायक के गाड़ी में और भी बैठे लोग सही सलामत है.

वहीं हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने बताया कि पिरौटा गांव में वो श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए थे और रात 10 बजे के करीब अपने आवास हिसुआ लौट रहे थे कि नेशनल हाइवे 31 पर बरेव गांव के नजदीक सामने से ट्रक ने हमारी गाड़ी में धक्का मार दिया.

विधायक ने इस सड़क दुर्घटना का आरोप विपक्ष पर लगाया है. वहीं विधायक ने बताया कि अकबरपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है. ट्रक के दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रक को भी जप्त कर लिया गया है. विधायक अनिल सिंह ने साफ तौर पर कह दिया है कि विपक्ष जितनी भी साजिश कर ले मैं अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर दुख सुख में शामिल होकर रहूंगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.