BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे का फूं’का पुतला, कंगना के समर्थन में उठी आवाज

मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. हिन्दू पुत्र संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी भी की.संगठन के बिहार संरक्षक गुड्डू प्रधान ने कहा कि जिस प्रकार से कंगना रणावत का ऑफिस तोड़ा गया और पालघर में संतो कि हत्या पर महाराष्ट्र सरकार चुप्पी साधे है. पाल घर पर हुए संतो की हत्या में भी महाराष्ट्र सरकार का हाथ बताया, साथ ही साथ कंगना राणावत को पूरा समर्थन देने की बात भी कही.

मुंबई में कंगना रनौत के दफ्तर को बीएमसी ने तोड़ दिया है. जिसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी कार्रवाई को अनुचित करार दिया है. वहीं आज केन्द्रीय मंत्री अठावले ने कंगना रनौत से मुलाकात की.

Input: Livecities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.