BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी की लालटेन ज’लाने की योजना हुई फेल, बिजली की रोशनी में जगमगाता रहा बिहार

PATNA:  तेजस्वी यादव ने बुधवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लोगों ने लालटेन जलाने की अपील की थी, लेकिन जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने इससे फेल बताया है. नीरज ने कहा कि तेजस्वी की बिहार में लालटेन जलाने की योजना फेल हो गई है. बिहार में बिजली की रोशनी में जगमग रहा.


अपील का नहीं हुआ असर

नीरज कुमार ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से जब अपील की तो इसका व्यापक असर हुआ था. 5 अप्रैल को बिजली की खप्त 3828 होता था, जब बिजली लोगों ने बुलाई तो खप्त 1699 मेगावाट रही. यानी की 55 प्रतिशत कम रहा. लोगों ने बात मानकर बिजली गुल रखा.

नीरज कुमार ने कहा कि जब 9 सितंबर को तेजस्वी यादव के अपील का कोई असर नहीं हुआ. लालटेन जलाने पर खपत 5573 मेगावाट के विरूद्ध 5517 मेगावाट रही. मात्र एक प्रतिशत की कम हुआ. इससे पता चलता है कि तेजस्वी की अपील बेअसर रहा है. बता दें कि रोजगार और बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी यादव  9 सितंबर को 9 बजे 9 मिनट तक लालटने जलाने की अपील की थी. खुद तेजस्वी यादव मां राबड़ी देवी के साथ लालटेन जलाया. इसमें तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.