Breaking NewsNational

राफेल के वार से दु’श्मनों का बचना है नामुमकिन! जानें इसकी 10 सबसे बड़ी खासियतें

राफेल (Rafale) का फ्रेंच में मतलब होता है तूफान, यानि ऐसा फाइटर जेट जो तूफान की गति से चलता हो और काल की तरह दु’श्मन पर वार करता हो. फ्रांस से 29 जुलाई को भारत आए पांच राफेल लड़ाकू विमान आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल हो जाएंगे. इसके लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम होगा.

फ्रांस से आए 5 राफेल विमानों को एयरफोर्स की ’17 गोल्डन एरो स्कॉड्रन’ का हिस्सा बनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Rafale) और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी शामिल होंगी.

ये हैं राफेल की 10 सबसे अहम खासियतें

  1. स्पीड के मामले में राफेल दुश्मन के छक्के छुड़ा सकता है. इसकी अधिकतम स्पीड 2222 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
  2. राफेल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, भारतीय वायुसेना के हिसाब से फाइटर जेट में कई बदलाव किए गए हैं.
  3. राफेल की मारक क्षमता की बात करें तो ये 3700 किलोमीटर तक दुश्मन के किले को भेद सकता है.
  4. 24,500 किलोग्राम तक का भार उठाकर ले जाने में राफेल सक्षम है, ये 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान भरने की ताकत रखता है.
  5. ब्रह्मोस जैसी 6 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल्स को ले जाने की राफेल ताकत रखता है.
  6. 3 लेडर गाइडेड बम समेत 6 हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल भी राफेल की क्षमता है.
  7. 17,000 KG फ्यूल राफेल ले जा सकता है, ये अत्याधुनिक हथियारों से लैस फाइटर जैट है.
  8. राफेल हवा से जमीन पर मार वाली स्कैल्प मिसाइल से लैस है जिसकी रेंज 150 किमी की बियोंड विजुअल है. जबकि स्कैल्प मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर है
  9. 1 मिनट के भीतर ही 60,000 फिट की ऊंचाई पर जाने में सक्षम राफेल 4.5 जेनरेशन के ट्विन इंजन वाला है.
  10. हवा में फ्यूल भरने के बाद लगातार दस घंटे तक राफेल उड़ान भरने की क्षमता रखता है. इसके साथ ही ये एयरबेस के साथ एयरक्राफ्ट कैरियर से भी उड़ान भरने में सक्षम है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.