BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: घरेलू वि’वाद में देवरानी ने भैंसुर को पेट्रोल छि’ड़क कर ज’लाया, ऐसे दिया घ’टना को अंजाम

मुशहरी थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव में घरेलू विवाद में रविवार की देर रात सोए अवस्था ने देवरानी ने अपने भैंसुर को  पेट्रोल छिड़क कर बुरी तरह जला दिया। हल्ला होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग की लपटों से उसे बचाया। पी’डि़त 60 फीसद जल गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि नथुनी महतो के पुत्र अजय कुमार ने प्रेम विवाह किया था।

 अजय की पत्नी बराबर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती रहती है। घटना के दिन किसी बात पर दोनों परिवार में कहासुनी हुई थी। घर के लोगों ने समझा कि अन्य दिनों की तरह बात आई गई हो गई। अजय का भाई रमई महतो उर्फ उदय महतो परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। देर रात्रि करीब एक बजे उदय की चि’ल्लाहट सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि वह धू-धू कर जल रहा है। तब लोगों ने शरीर पर कपड़ा डाल कर आग को बुझाया। रात किसी तरह गुजारने के बाद पीडि़त को सीएचसी मुशहरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच भेज दिया गया जहां वह जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। पी’डि़त ने देवरानी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पी’डि़त का फर्दबयान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.