“”बिहार के लाल ने किया कमाल””
बिहार के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए समरेंद्र नारायण वर्मा, बताया जाता है कि लाखों युवा-युवतियों के चहेते एवं करोना वारियर्स के नाम से जाने वाले सीतामढ़ी के डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा को बिहार रोप स्कीपकिंग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।इस बात की घोषण करते हुए बिहार रोप स्कीपकिंग संघ के अध्य्क्ष सतीश सिंह ने बिहार में खेल की गतिविधियों को देखते हुए,ये घोषणा की है।
सतीश सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी के डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा ने करोना महामारी में कई महीनों अपने घर- परिवार से दूर रहकर करोना से पीड़ित मरीजों की दिन-रात सेवा की और अपनी जान की परवाह किए बगैर पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का पालन किया।समरेंद्र नारायण वर्मा ने एक सच्चे करोना वारीरयर्स होने की अहम भूमिका निभाई है।संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी मेहनत और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व लाखों युवाओं एवं युवतियों को आगे बढ़ कर देश और राज्य की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, सीतामढ़ी जिला के सतीश कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार,कमलेश कुमार सहित अनेक खेलप्रेमियों व समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है।





Leave a Reply