Breaking NewsInternational

कोरोना के खि’लाफ जंग में भी मिलेगा रूस का साथ, ह’थियारों की डील के बाद अब वैक्सीन भी देगा

मॉस्को. चीन (China) से तनाव के बीच रूस (Russia) ने लगातार भारत (India) का साथ निभाया है. चाहे S-400 एंटी मि’साइल सिस्टम की जल्दी डिलीवरी हो या फिर AK-47 203 बंदूकों का सौदा, सभी में भारतीय पक्ष का समर्थन किया है. इस बीच एक और अच्छी खबर है कि कोरोना (Coronavirus) के खिलाफ जंग में भी दोनों देशों ने साथ लड़ने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं. हाल ही में लॉन्च की गई रूस की कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की सप्लाई और उत्पादन को लेकर भारत और रूस के बीच कई स्तरों पर बातचीत चल रही है. जल्द ही ये वैक्सीन भारत को मिल सकती है.
भारत में रूस के राजदूत निकोलेय कुशादेव ने बताया कि ये बातचीत अपने अंतिम चरणों में है और जल्द ही इस बारे में कोई बड़ा एलान किया जा सकता है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने भारत के साथ स्पूतनिक V को लेकर सहयोग के तरीके साझा किए हैं. फिलहाल भारत सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि इस वैक्सीन को कैसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है. रूस के राजदूत कुशादेव ने कहा ‘कुछ जरूरी तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद वैक्सीन बड़े पैमाने पर (अन्य देशों में भी) इस्तेमाल की जा सकेगी.’

राजनाथ से हुई बात अब जयशंकर संभालेंगे मोर्चा
खबर के मुताबिक, राजनाथ के SEO की बैठक के लिए रूस दौरे के दौरान भी एक रूसी प्रतिनिधिमंडल से वैक्सीन के भारत आने के बारे में चर्चा हुई है. अब विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया रूस दौरे के दौरान भी कोरोना के टीके को लेकर चर्चा होगी. आपको बता दें कि रूस इसी हफ्ते से कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी को आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने जा रहा है. इस वैक्सीन को मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर एडेनोवायरस को बेस बनाकर तैयार किया है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 11 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को लॉन्च किया था. रूस के साथ वैक्सीन की सप्लाई, साथ मिलकर उत्पादन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि लैंसेट जर्नल के अनुसार शुरुआती ट्रायल में इस वैक्सीन का कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है. इसे मेडिकल वॉचडॉग Roszdravnadzor की गुणवत्ता जांच पास करना होगा. 10 से 13 सितंबर के बीच रूसी सरकार को नागरिक उपयोग के लिए वैक्सीन के एक बैच को जारी करने की अनुमति प्राप्त करनी है. इसके बाद हम इस वैक्सीन को आम लोगों के लिए जारी कर देंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.