Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अर्जुन कपूर के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका को हुआ कोरोना, दोनों होम क्वॉरेंटाइन

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पहले कोरोना पॉजिटिव हुए. उसके कुछ घंटों के बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव निकल गई हैं. दोनों होम क्वॉरेंटाइन हैं.

दोनों में नहीं थे कोई लक्षण

बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर की तरह ही मलाइका में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. जब टेस्ट हुआ तो मलाइका की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. मलाइका के पॉजिटिव आने की जानकारी उनकी बहन ने खुद दी हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

अर्जुन ने किया था पोस्ट

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया था कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वॉरेंटाइन में रहूंगा. मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं. मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.