BIHARBreaking NewsSTATE

आज वर्चुअल रैली के साथ चुनाव अभियान का शुरू करेंगे CM नीतीश, पोस्‍टरों से पटा पटना

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) सोमवार को पार्टी सुप्रीमो व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की वर्चुअल रैली (Virtual Rally) के साथ अपने चुनावी अभियान का आगाज कर रहा है। नीतीश कुमार पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय में बने नवनिर्मित कर्पूरी सभागार के मंच से लोगों को 11:30 बजे से 15 मिनट तक रैली को संबोधित करेंगे। इसे पार्टी ने ‘निश्चय संवाद’ (Nischay Samvad) का नाम दिया है। माना जा रहा है कि इस मंच से मुख्‍यमंत्री कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। हालांकि, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ऐसा नहीं मानते हैं।

LIVE CM Nitish Nischay Samvad Updates:

09:50 AM: रैली के पहले से ही विपक्ष हमलावर। तेजस्‍वी यादव ने कहा- रैली में असली मुद्दों पर नहीं बोलेंगे मुख्‍यमंत्री। केवल इतिहास के बासी पन्‍ने पलटेंगे।

09:30 AM: पूर्वाह्न 11.30 बजे पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय से मुख्‍यमंत्री करेंगे संबोधित

09:00 AM: मुख्‍यमंत्री व जेडीयू सुप्रीमो की रैली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में जगह-जगह लगाए गए पोस्‍टर-बैनर।

30 लाख से अधिक लोगों के जुड़ने का दावा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वर्चुअल रैली (निश्चय संवाद) के माध्‍यम से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रहे हैं। इसमें 30 लाख से अधिक लोगों के जुड़ने का दावा किया जा रहा है। पाटी के अनुसार वह करीब इतने लोगों को वचुअल रैली के डिजिटल लिंक भेज चुकी है। जेडीयू इसे अपने डिजिटल प्लेटफार्म जेडीयू लाइव डॉटकॉम पर लाइव करेगा। इसके लिए सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाएगा। रैली को पंचायत से लेकर छोटे चौक चौराहों पर पहुंचाने के लिए कई जगह टीवी स्क्रीन प्रोजेक्टर और एलईडी की व्यवस्था भी की गई है।

15 साल की उपलब्धियां समाने रखेंगे मुख्‍यमंत्री

बताया जा रहा है कि इस रैली के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री 15 साल की उपलब्धियों को जनता के समाने रखेंगे। साथ ही वे कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। इस दौरान नए एजेंडे पर भी विमर्श संभावित है।

रैली के पहले से ही विपक्ष हो गया हमलावर

हालांकि, रैली के पहले से ही विपक्ष इसपर हमलावर हो गया है। तेजा प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री की मार्च की एक्‍चुअल रैली का हस्र हम देख चुके हैं। इस रैली में वे मुद्दों पर नहीं बालेंगे। वे इतिहास के बासी पन्‍ने पलटेंगे।

जेडीयू के लिए बेहद अहम है यह रैली

नीतीश कुमार ने इससे पहले बिहार में मार्च 2020 में पटना के गांधी मैदान में रैली की थी। कोरोना संक्रमण के कारण उनकी यह वर्चुअल रैली आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.