Breaking NewsMAHARASHTRA

संजय राउत बोले- कई तू’फानों का रुख मोड़ चुका हूं, संबित पात्रा ने कसा तंज-‘हवेली’ में ऐसा क्या है?

मुंबई
बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से वि’वाद को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत लगातार सुर्खियों में हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कंगना रनौत को अपशब्द कह दिया जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच उन्होंने शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा कि कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं। इस पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी चुटकी ली है।

संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं।’ संजय राउत के ट्वीट से यह जाहिर तो नहीं है कि वह किसके लिए यह कह रहे हैं लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ताजा हालात को लेकर ही उन्होंने ट्वीट किया है। वहीं संजय राउत के ट्वीट के बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इस पर तंज कसा है।

संबित पात्रा ने ली चुटकी
संबित पात्रा ने राउत के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यही तो दुनिया पूछ रही है …आखिर ऐसा क्या है ‘हवेली’ में जो आप ‘Drugs, Death & Dhoka’ नामक तूफान के रुख को किसी भी कीमत पर मोड़ना चाहते हो…।’

कंगना रनौत से हुई थी जमकर बहस

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने दावा किया था वह इस इंडस्ट्री के ड्रग कनेक्शन को लेकर कई खुलासे कर सकती हैं लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। ऐसा कहते हुए उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। इसके बाद से ही संजय राउत और उनके बीच जमकर बहसबाजी हुई।

कंगना के लिए बोला अपशब्द
एक दिन पहले ही संजय राउत ने एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में कंगना के लिए अपशब्द तक बोल दिया। इसके बाद से ही वह लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि जब कंगना मुंबई को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र से माफी मांगेगी तभी वह कुछ सोचेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.