BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: बाढ़ के पानी में डू’बने से दो की मौ’त, एक की तला’श जारी

जिले में डूबने से तीन लोगों की मौ’त हो गई। सकरा प्रखंड के मिश्रौलिया गांव में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर चौर में शुक्रवार को डू’ब गया। काफी मशक्कत के बाद उसके श’व को पानी से निकाला गया। मुखिया चमेली देवी के पति प्रेमलाल राय ने बताया कि मृ’त किशोर मो. मुन्ना का 17 वर्षीय पुत्र मो. अरबाज था। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।

इधर, साहेबगंज के बाया नदी पुल से कूदे युवक सुमित कुमार का श:व शुक्रवार की दोपहर बरामद कर लिया गया। उसका श’व निर्माणाधीन रेलवे पुल के समीप गहरे पानी में मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने श’व को दो घन्टे के अथक प्रयास के बाद निकाला। परिजन श’व को अपने साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी हो कि मृ’त युवक प्रताप पट्टी के दिवंगत डीलर प्रभु साह का पुत्र था। पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। किंतु पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी।

उधर, पारू थाने के उस्ती गांव के गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक की तीन दिनों के बाद भी पता नही चल सका है। परिजन और ग्रामीण अपने स्तर से उस्ती से लेकर रेवाघाट तक काफी खोजबीन की। जानकारी हो कि गांव के योगी पासवान के 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार तीन दिन पूर्व गंडक में स्नान करने के दौरान डू’ब गया था। ग्रामीण अमीन कौशर उर्फ सोनू ने सीओ ललित कुमार सिंह को घटना की जानकारी देते हुए एनडीआरएफ की टीम को भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.