BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में जमीन के झ’गड़े में पट्टीदारों ने युवती को जिं’दा ज’लाया

सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में जमीन के झगड़े में शुक्रवार को पट्टीदारों ने एक युवती को केरो’सिन छिड़क जिं’दा ज’ला दिया। उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। घ’टना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृ’तका गांव के स्व. मो. अब्दुल सत्तार की 19 वर्षीया पुत्री सुफिया परवीन थी। वह चार वर्ष पूर्व 10वीं तक की पढाई पूरी करने के बाद से घर पर ही थी।

घटना की सूचना पर सकरा पुलिस शाम में घटना’स्थल पर पहुंची और छानबीन के बाद ला’श को कब्जे में लेकर रात करीब आठ बजे पोस्ट’मार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। ह’त्या की सूचना पर मृ’त युवती के नाना दलसिंहसराय निवासी मो. मुजीबुल हक पहुंचे। घटना के संबंध में मृ’तका की मां हुस्न बानो उर्फ बोरिया खातून ने बताया कि उसके पति की मौ’त हो चुकी है। उसके पिता मुजीबुलहक उसके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृ’तका के नाना व मां ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार मो. जैनुल आबेदीन से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार जमीन हड़पने की नीयत से मार’पीट कर ह’त्या करने की कोशिश की गई। इसको लेकर सकरा थाना में केस दर्ज कराया था। एक सप्ताह पहले भी पट्टीदारों ने मा’रपीट कर कमरे में बंद कर दिया था। इसकी सूचना मायके वालों को दी। इसके बाद उन लोगों ने फोन कर गांव वालों की मदद से मां बेटी को बचाया था।

मृ’तका की मां ने बताया कि उसके एक पड़ोसी गांव में नहीं रहते हैं, उनके घर की चाबी उसके पास है। उसी घर में शुक्रवार को सुफिया परवीन नहाने गई थी। इसी दौरान आरो’पित मो. जैनुल और इसकी पत्नी मोनी परवीन अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के साथ मिलकर सुफिया को गला’दबा कर मा’रना चाहा। लेकिन शोर मचाने पर आरो’पितों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा ज’ला दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरो’पित फरार हो गए।

दारोगा एसके झा ने बताया कि घटना’स्थल के निरीक्षण के दौरान केरोसिन के दो खाली डब्बे और केरोसिन के गंध मिले। दारोगा ललन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में युवती को जिं’दा जला’कर मा’रने का आरोप लगाते हुए मृ’तका की मां ने आवेदन दिया है जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरो’पितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.