अहियापुर थाने के भिखनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सौ रुपये के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को चा’कू से गो’द मा’र डाला। इस संबंध में मृ’तक मनोज तिवारी की पत्नी गुड़िया देवी ने देवर बंटी तिवारी के खिलाफ एफआईआर कराई है। प्रभारी थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि आरो’पित को गिर’फ्तार कर लिया गया है। पूछताछ व आगे की जांच की जा रही है।
एफआईआर के मुताबिक, थाने के खानपुर बखरी निवासी मनोज व बंटी तिवारी सगे भाई थे। खानाबदोश की तरह दोनों कई वर्षों से भिखनपुर में ही सड़क की जमीन पर घर बनाकर रहते थे। शुक्रवार की सुबह एक साधारण मोबाइल व सौ रुपये के विवाद में दोनों आपस में गाली-गलौज करने लगे। इस बीच मनोज ने बंटी को धक्का दे दिया। गुस्से में आकर बंटी ने चा’कू से मनोज पर ताब’ड़तोड़ वा’र कर दिया। दो वार पीठ व एक वा’र साइड में लगा। मनोज मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां देर शाम इलाज के दौरान मौ’त हो गई।

मोबाइल बनवाने के लिए मांगे थे पैसे :
गुड़िया देवी ने पुलिस को बताया कि आरो’पित सुबह करीब 10 बजे उनके दरवाजे पर आया। अपने टूटे हुए मोबाइल को बनवाने के लिए मनोज से सौ रुपये मांगा। मनोज ने शाम में रुपये देने की बात कही। इसपर आरो’पित गाली-गलौज करने लगा और दोनों में हाथपाई शुरू हो गई। इस दौरान बंटी ने मनोज पर चा’कू से ह’मला कर दिया।





Leave a Reply