
परीक्षा दो पाली में ली जायेगी। एनएमएमएसएस की प्रथम पाली का आयोजन सुबह 10.30 से 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा एक से 2.30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं एनटीएसई की प्रथम पाली दस से 12 बजे तक और दूसरी पाली एक से तीन बजे तक ली जायेगी। दोनों की परीक्षा में दिव्यांग छात्रों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।

एनएमएमएसएस की परीक्षा 90 अंक की ली जायेगी। इसमें 90 मिनट का समय दिया जायेगा। परीक्षा में मानसिक योग्यता और शैक्षिक योग्यता की परीक्षा ली जायेगी। दोनों मिलाकर सामान्य वर्ग के छात्रों को 72 फीसदी अंक लाना जरूरी है। एनटीएसई में 100 अंक के सवाल पूछे जायेंगे। इसके लिए सौ अंक निर्धारित हैं। इसमें भी मानसिक योग्यता और शैक्षिक योग्यता की परीक्षा ली जायेगी। सामान्य वर्ग के छात्र को 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।




Comment here