BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BRA Bihar University के 17 नए कॉलेजों को मिली मंजूरी, इसी सत्र से विद्यार्थी ले सकेंगे नामांकन; जानिए

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 17 नए कॉलेजों को सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बीआरएबीयू में कॉलेजों की संख्या बढ़कर अब 76 हो गई है। मंजूरी मिलने से स्नातक में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ इसी सत्र से मिलेगा। कॉलेजों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अब स्नातक के लिए आवेदन करने में इन कॉलेजों का विकल्प भी दिखेगा।

ध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ.अभय कुमार सिंह ने बताया कि 17 संबद्ध कॉलेजों की संबद्धता का पत्र सरकार से प्राप्त हुआ है। इनमें सत्र 2020-23 में नामांकन लिया जा सकेगा। अभी इन कॉलेजों को दो सत्रों के लिए ही मान्यता मिली है। इसमें विज्ञान, कला के साथ ही वाणिज्य की भी पढ़ाई होगी। बता दें कि 46 कॉलेजों की संबद्धता के लिए सरकार को विवि की ओर से पत्र भेजा गया था। विवि अधिकारी ने कहा कि अन्य कॉलेजों की संबद्धता का भी पत्र आता है तो उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.