BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अगले दो दिनों तक परेशान करेगी गर्मी, तापमान में होगी वृद्धि

जिले में अगले दो दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार जरूर हैं। मगर, गर्मी से नहीं। अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। इससे उत्पन्न गर्मी परेशान करेगी। हालांकि, इस अवधि में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश का भी अनुमान है। इधर, गुरुवार को लोग गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। हवा की रफ्तार भी सात किमी प्रति घंटे रही। अधिकतम तापमान में 34.6 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल तीन सितंबर का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। इधर, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार चार सितंबर के बाद उत्तर बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.