औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर है. जहां दाउदनगर थाना क्षेत्र के करमाही पुल के पास से ला’श ब’रामद हुई है. जिसके बाद इलाके में भ’य का माहौल व्याप्त है. श’व मिलने की खबर मिलते ही पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंच और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के पटेल नगर निवासी गुड्डू कुमार आज पांच दिनों से लापता था. जिसका का श’व आज पांच दिन बाद नहर से बरा’मद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर गया रोड स्थित एक होटल में काम करता था.

वहीं परिजनों का यह भी कहना है कि मृ’तक मानसिक रूप से असंतुलित भी था, लेकिन होटल में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इसकी गुमशुदगी की सूचना दाउदनगर थाना को भी दे दी गयी थी. लेकिन आज श’व मिलने के बाद इलाके में सनसनी सी फैल गई. जिसकी सूचना पाकर दाउदनगर थाना मौके पर पहुंच श’व को अपने कब्जे में लेते हुये आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.





Leave a Reply