Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के एनकाउंटर में 3 आतं’कवादी ढेर, पुलिस का एक जवान भी श’हीद, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर से आतं’कवादियों का सफाया लगातार जारी है। शनिवार की देर रात आतंक’वादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पर श्रीनगर के पांठा चौक पर फा’यरिंग कर दी थी। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतं’कवादियों ने दोबोरा फा’यरिंग की। इसके बाद उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया। अब तक तीन आतंक’वादियों को ढेर कर दिया गया है।

दोनों तरफ से हो रही फा’यरिंग में जम्म-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम भी श’हीद हो गए। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठ’भेड़ में चार आतं’कवादी मा’रे गए जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। मा’रे गए आतं’कवादियों में एक शकूर पार्रे जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्व जवान और अल-बद्र संगठन का जिला कमांडर था। एक अन्य आतं’कवादी एक पंच की ह’त्या में भी शामिल था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने जिले के किलूरा इलाके में आतं’कवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंक’वादियों ने सुरक्षा बल के तलाशी दल पर गो’लियां चलायी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में चार आतं’कवादी मा’रे गए। चारों श’व मुठभेड़ स्थल से ब’रामद कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.