Breaking NewsNational

11 बजे 68वीं बार PM नरेंद्र मोदी करेंगे ‘मन की बात’, राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68वीं बार दोपहर 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अब हर महीने के अंतिम रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम “मन की बात” आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने इस महीने की शुरुआत में अपने रेडियो कार्यक्रम के विषयों के बारे में ट्विटर पर ट्वीट कर लोगों से विचार और सुझाव मांगे थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि वे Namo या MyGov App का उपयोग कर या 1800-11-7800 पर कॉल कर अपना संदेश रिकॉर्ड करके अपने इनपुट्स भेज सकते हैं।

पिछली मन की बात में मास्क पहनने की की थी अपील

पिछली बार के मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि मैं आप से आग्रह करूंगा जब भी आपको मास्क के कारण परेशानी महसूस होती हो, मन करता हो उतार देना है तो पल-भर के लिए उन डॉक्टरों का का स्मरण कीजिये, उन नर्सों का स्मरण कीजिये, हमारे उन कोरोना वारियर्स का स्मरण कीजिये। आप देखिये वो मास्क पहनकर के घंटो तक लगातार, हम सबके जीवन को, बचाने के लिए जुटे रहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.