बहुप्रशंसित शो “मिर्ज़ापुर सीज़न 1” के लॉन्च की पहली सालगिरह के अवसर पर, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न की झलक शेयर की है। दिलचस्प बात यह है कि पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया ने आज इंस्टाग्राम की दुनियां में अपना डेब्यू भी किया है। मेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,”season 2 ke aane wale toofan ka ehsaas ho raha hai na?


पंकज त्रिपाठी ने मिर्ज़ापुर की एक साल की सालगिरह पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए लिखा, “मिर्जापुर को एक साल हो गया है, और यह एक द’मदार साल रहा है! मिर्जापुर वह शो है जिसके माध्यम से मुझे दर्शकों से बेशुमार प्यार और प्रशंसा मिली है।यह शो इस कदर आइकोनिक बन गया है कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे प्रशंसक अक्सर कालीन भैया के नाम से संबोधित करते है।


अमेज़न प्राइम वीडियो ने शानदार तरीके से शो को प्रस्तुत किया है।पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोस्ट के रूप में टीज़र शेयर किया है और लिखते है,”हम बनाएँगे instagram को मिर्ज़ापुर यह दो भाइयों की कहानी है जो सत्ता के आईडिया से प्रभावित है, मिर्जापुर भारत के दिल और युवाओं का एक बड़ा चित्रण है।




Comment here