BIHARBreaking NewsSTATE

तेज प्रताप ने कहा, RJD में रघुवंश प्रसाद की औकात समुद्र में एक लोटा पानी की तरह

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक तेज प्रताप यादव सुर्खियां बटोरने में कभी पीछे नहीं हटते। सोमवार को राजद के वरीय नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समुद्र से एक लोटा पानी निकल जाये तो क्या फर्क पड़ेगा।

उधर सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को एम्स में जाकर रघुवंश प्रसाद से मुलाकात की। इस बीच उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अपने निर्णय पर अड़े रघुवंश के बारे में तेज प्रताप से मीडिया द्वारा जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजद में उनकी औकात एक लोटा पानी की तरह है। अगर समुद्र से एक लोटा पानी निकल ही जाएगा तो क्या फर्क पड़ेगा। लेकिन, लगे हाथ तेजप्रताप ने यह भी कहा कि रघुवंश बाबू अभिभावक हैं। उन्हें मना लिया जाएगा। वहीं, तेज प्रताप ने कहा कि राजद एक परिवार है। परिवार में नाराजगी होती है। इसका कोई खास मतलब नहीं होता। पार्टी में कई लोग नाराज होते हैं। फिर मान भी जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि लोजपा के पूर्व सांसद रामा सिंह के राजद में शामिल होने की सूचना के बाद रघुवंश सिंह ने पिछले महीने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। तब वह कोरोना से संक्रमित थे और पटना के एम्स में इलाज करा रहे थे। उन्होंने अस्पताल से ही पत्र के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को अपना इस्तीफा भेज दिया था। हालांकि उनके इस्तीफे को लालू ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है, लेकिन रघुवंश भी अपने निर्णय पर अडिग हैं। रघुवंश प्रसाद इलाज के सिलसिले में अभी नई दिल्ली गए हुए हैं। उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। निगेटिव होने के बाद भी निमोनिया की शिकायत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.