BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, जरुरत पड़ी तो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी होगा माफ

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो छात्र-छात्राओं का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा ,

बता दें कि  सोमवार को सीएम एक अणे मार्ग स्थित नेक मार्ग में पटना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3304 पंचायतों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई की औपचारिक शुरुआत करने के बाद संबोधित कर रहे थे . इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट योजना सफल रही है.  इस योजना के तहत अब तक चार हजार करोड़ रुपए का लोन छात्र-छात्राओं को आवंटित किया जा चुका है. छात्र-छात्राओं को अब बस ठीक से पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. यदि जरूरत हुई तो उनका स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा.

इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय बने. 8386 पंचायतों में से 5082 में हाई स्कूल खुल चुके हैं बाकी 3304 पंचायतों में भी नौवीं क्लास की पढ़ाई की व्यवस्था कर दी गई है. इसे आगे भी हर हाल में और बेहतर बनाना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.