BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नगर विकास एवं आवास मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- स्मार्ट सिटी का सपना अब होगा साकार

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा हैै कि स्मार्ट सिटी का सपना अब साकार होगा। चार योजनाओं को जमीन पर उतारने की शुरुआत हो चुकी है और अब यह क्रम नहीं रुकेगा। शहर के विकास के लिए उन्होंने जो भी प्रयास किए हैं वह अब दिखाई पड़ेंगे। विकास की अन्य योजनाओं को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर पूरा किया जाएगा। उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य शहर को स्मार्ट बनाना है। इस शहर ने उनको बनाया है। इसलिए शहर का उनपर कर्ज है। इसे उतारनेे के लिए शहर को स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध बनाने का जो लक्ष्य बनाकर काम किए थे वे पूरे होंगे।

उन्होंने ये बातें सोमवार को स्मार्ट सिटी की चार योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कंपनी बाग में समारोह में कहीं। मंत्री ने कहा को पूर्व में कराए गए कार्यो की सजा न सिर्फ जनता को, बल्कि उनको भी भुगतनी पड़ी है। लाखों करोड़ों खर्च कर पहले ऐसे नालों का निर्माण कराया गया जो पानी निकालने में अक्षम साबित हुए हैं। निगम को पानी निकालने के लिए सभी नालों के स्लैब तोडऩे पड़े। विभाग एक एजेंसी के माध्यम से शहर के नालों को मास्टर प्लान तैयार करा रहा है। अब इसके आधार पर सभी छोटी-बड़ी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। तीन से चार दिन में जवाहर लाल रोड समेत शहर की चार प्रमुख सड़कों का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसके साथ ही उनका काम शुरू हो जाएगा।

सांसद अजय निषाद ने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने की योजना पर काम चल रहा है। कुढऩी विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि किसी भी बड़े काम को करने में समय लगता है। अब इंतजार का समय खत्म हो गया है। विकास कार्यो के जमीन पर उतरने का समय आ गया है। इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। महापौर सुरेश कुमार ने कहा कि अब जाकर सपना साकार हुआ इसलिए गंगा नहाएंगे।

सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह ने कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार है। निगम के अधिकारियों ने निदान को पसीना बहाया है, लेकिन जो परिणाम मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। अब उम्मीद जगी है, शहरवासी समस्याओं से बाहर निकल पाएंगे। अतिथियों का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रबंध निदेशक मनेश कुमार मीना ने कहा कि स्मार्ट सिटी की अधिकतर परियोजनाएं जमीन पर उतरने को तैयार हैं। उपनगर आयुक्त विशाल आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन डॉ.मीनाक्षी मीनल ने किया।

इससे पहले मंत्री ने बैरिया, कल्याणी चौक व सरैयागंज टावर पर सड़क निर्माण कार्य एवं नगर भवन में इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। समारोह के दौरान उपनगर आयुक्त हीरा कुमारी व राकेश कुमार, वार्ड पार्षद हरिओम कुमार, अजय ओझा, गायत्री चौधरी, सुनीता भारती, केपी पप्पू, सीमा कुमारी, पवन कुमार राम, संतोष महाराज, सुनीता भारती, जिवेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मंत्री के आप्त सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम के क्रम में मंत्री ने सरैयागंज टावर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बैरिया चौक पर शहीद बैकुंठ शुक्ला, महेश प्रसाद ङ्क्षसह, बाल कृष्ण साह तथा पूर्व सांसद जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास

– रेलवे स्टेशन धर्मशाला चौक से तिलक मैदान, सरैयागंज टावर होते हुए अखाड़ाघाट पुल तक पेरिफेरल स्मार्ट रोड का निर्माण : 21.07 करोड़ रुपये।

– रेलवे स्टेशन धर्मशाला चौक से ब्रहृापुरा, लक्ष्मी चौक होते हुए बैरिया चौक तक स्पाइनल स्मार्ट रोड का निर्माण : 42.04 करोड़ रुपये।

– आदर्श नगर थाना से कल्याणी चौक होते हुए हरिसभा चौक तक स्मार्ट रोड का निर्माण : 5.87 करोड़ रुपये।

– इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भवन का निर्माण कार्य : 11.62 करोड़ रुपये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.