मुजफ्फरपुर के सरैयागंज में लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर रविवार को एक शख्स ने उसके मशीन और दरवाजे को तोड़ दिया. उसके ऐसा करने पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और एटीएम को और नुकसान पहुंचाने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा. स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उससे, आस-पास के लोगों से पूछताछ की और जांच में जुट गई.दरअसल, छाता बाजार निवासी छोटा शकील सरैयागंज स्थित आईडीबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया. लेकिन, मशीन से रुपए नहीं निकले. उसने कई बार कोशिश की लेकिन उसे रुपए नहीं मिले. इससे वो गुस्से में आ गया और एटीएम सी स्क्रीन तोड़ दी. उसके बाद उसने ईंट की मदद से एटीएम के कांच के दरवाजे को तोड़ दिया. तोड़ फोड़ देख कर आस-पास के लोग जमा हो गए. उन्होंने व्यक्ति को रोका लेकिन वो नहीं माना और फिर भी एटीएम तोड़ता रहा. उसे रोकने के लिए लोगों ने उसे पकड़ लिया.गु’स्साए लोगों ने उसे जमकर पी’टा.

पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची तो उस शख्य को पुलिस के हवाले कर दिया. आईडीबीआई बैंक के स्टॉफ भी मौके पर पहुंचे. मामले की शिकायत नगर थाने में दर्ज करवाई गई. पुलिस ने जांच शुरू की और आस-पास के लोगों से बात की. पुलिस ने छोटा शकील से भी पूछताछ की.
उसने बताया कि उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी. उसने एटीएम से निकालने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुआ. कई बार प्रयास करने पर भी जब उसे रुपए नहीं मिले तो वो गुस्से में आ गया और ताव में उसने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी.


Input: हिंदुस्तान



Comment here